राहत की खबर: कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं, मौत भी शून्य

राहत की खबर: कोरोना संक्रमण का नया केस नहीं, मौत भी शून्य

आखिर कोरोना अब पूरी तरह कंट्राेल हाे ही गया है, रविवार काे फिर न कोई नया पॉजिटिव मरीज निकला है और न हीं कोई मौत हुई है। यह सुखद दिन सैकंड वेब में जून माह के दौरान दो बार आ चुका है। इससे पहले 18 जून को भी कोई केस नहीं आया था।

यदि हम आगे भी सावधानी बरतेंगे तो ये दिन हर रोज व बार-बार आएगा। जिले में कोरोना काल में अबतक 3 लाख 45 हजार 807 सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिनमें 19 हजार 570 संक्रमित निकले हैं और 259 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।