जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगर क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण
पंचायत राज संस्थाओं पंच एवं सरपंच पद पर आमचुनाव 2020 के द्वितीय चरण में पंचायत समिति नगर की 17 ग्राम पंचायतों में होने वाले मतदान की व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नथमल डिडेल एवं जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमनदीप सिंह के संयुक्त रूप से विभिन्न ग्राम पंचायतों के मतदान केन्द्रों की सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डिडेल ने ग्राम पंचायत बेर्रू, रायपुर सुकेती, नांगल, पुनाय एवं डाबक सहित अन्य मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मतदान दिवस पर मतदान केन्द्रों में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के उपायों के लिए सरकार के जारी दिशा-निर्देशों की पालना के साथ-साथ चिकित्सकीय गाईड लाइन की पालना कराएं।
मतदान कार्मिकों एवं मतदाताओं को मास्क पहनना आवश्यक होगा तथा मतदाताओं की लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करायी जाए। मतदान केन्द्र के 200 मीटर के दायरे में कोई भी राजनैतिक दल की हेल्प डेस्क नहीं लगायी जाए और न ही प्रचार सामग्री का चस्पा किया जाए।
उन्होंने मतदान केन्द्रों की चारदीवारी, मतदाताओं के प्रवेश एवं निकास द्वारों, योग्यजन मतदाताओं के लिए रेम्प एवं व्हीलचेयर, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्थाओं के साथ ही मतदान कार्मिकों के ठहरने की व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं पाई गई कमियों को सुधारने के निर्देश दिए।


