टायर फटने से स्लीपर कोच बस में लगी आग; धौलपुर-ग्वालियर हाइवे पर सैंया क्षेत्र की घटना

टायर फटने से स्लीपर कोच बस में लगी आग; धौलपुर-ग्वालियर हाइवे पर सैंया क्षेत्र की घटना

आगरा जिले के थाना सैंया क्षेत्र में धौलपुर-ग्वालियर हाइवे पर शुक्रवार को चलती स्लीपर कोच बस का टायर फटने से उसमें आग लग गई। आग लगने से उसमें बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने पर ड्रायवर ने बस को तत्काल रोक दिया। बस रुकते ही जिस यात्री को जहां से जगह मिली वह अपना सामान बस में ही छोड़कर बाहर कूद गया। आग से बस जलकर खाक हो गई।

घटनाक्रम के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे ग्वालियर हाइवे पर सैंया चराहे से एक वोल्वो स्लीपर कोच बस धौलपुर की ओर जा रही थी। बस में करीब 40 सवारियां बैठी थीं। बस जैसे ही सैंया चौराहे पर पहुंची तो अचानक उसका पिछला टायर फट गया और उसमें से निकली चिंगारी से आग लग गई।