वैक्सीन सेंटर पर ही गायब सोशल डिस्टेंसिंग: एक्सपर्ट तीसरी लहर से बचने को चेता रहे, वैक्सीनेशन सेंटर पर हजारों की भीड़ में किसी के बीच दो गज की दूरी नहीं
अलवर में पिछले कई दिनों से कोरोना के नए केस शून्य आए हैं। जिसके कारण लोग कोरोना की गाइडलाइन को भूल गए हैं। सबसे बुरा हाल वैक्सीन सेंटर पर है। जहां 1 हजार लोगों के बीच में 2 गज की दूरी नजर नहीं आती है। यह देखकर एकस्पटर् का चेताना समझ भी आता है। असल में आगे तीसरी लहर के आने की चिंता है।
अलवर में पिछले 7 दिन में 6 पॉजिटिव
3 अगस्त को 00
2 अगस्त को 03
1 अगस्त को 00
31 जुलाई को 00
30 जुलाई को 00
29 जुलाई को 02
28 जुलाई को 01
7 दिन में 6 पॉजिटिव, वैक्सीन पर हजारों की भीड़
जिले में 7 दिन में केवल 6 पॉजिटिव आए हैं। जबकि इस बीच में तीन दिन वैक्सीनेशन सेंटर पर हजारों की भीड़ रही। वहां व्यक्ति से व्यक्ति के बीच 2 गज की दूरी तो दूर मुंह से मुंह सटा रहा। हर कोई वैक्सीन लगाने के लिए चिंतित दिखा। लेकिन उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी रखने की व्यवस्था नहीं है। भीड़ इतनी है कि जगह नहीं मिल रही है। इस भीड़ में कई घंटे खड़े रहने के बाद वैक्सीन का नम्बर आता है।
अब परीक्षाओं के कारण भीड़
अब परीक्षाओं के कारण वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। अभ्यर्थी व स्टूडेंट काफी संख्या में वैक्सीन केंद्र पर आने लगे हैं। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले वैक्सीन लगवाना जरूरी है। सरकार ने कोई नियम लागू कर दिया तो मुश्किल हो सकती है। असल में कई परीक्षाओं के केंद्र जिले के बारह भी आते हैं।
अब अस्पतालों में भी नहीं
अब जिले के अस्पतालेां में कोरोना का एक भी मरीज भर्ती नहीं है। लेकिन वैक्सीन सेंटर पर भीड़ नहीं टूटती है। डोज खत्म होने पर लोग बिना वैक्सीन लगवाए निरोश लौटते हैं। कई-कई दिन में नम्बर आता है। जबकि तीसरी लहर को लेकर चेतावनी बराबर मिलती है। एक्सपर्ट चेता रहे हैं कि आवश्यक इंतजाम करने की जरूरत है। अगस्त में ही तीसरी लहर आ सकती है।


