चोर पकड़ में: बाइक चुराकर भाग रहे 2 चोरों को कुत्ते ने पकड़वाया

चोर पकड़ में: बाइक चुराकर भाग रहे 2 चोरों को कुत्ते ने पकड़वाया

पुराना बाइपास रोड पर एक दुकानदार की बाइक चोरी कर भाग रहे दो चाेरों को पडोसी के कुत्ते ने पीछा कर गिरा दिया। जबकि एक चोर भाग गया। कस्बेवासियों ने दोनों युवकों को बिजली के पोल से बांधकर पिटाई की। घटना सोमवार की रात 7.50 बजे की है।

पुराना वाईपास रोड निवासी सुभाष वैश्य बाइक को बाहर खडी कर मकान के अन्दर चला गया। तभी तीन युवक बाइक को घसीटकर ले जाने लगे। इतने में ही पडोसी राकेश शर्मा के कुत्ते ने भौकते हुए उनका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर एक युवक को गिरा दिया। आवाज सुनकर राकेश का छोटा भाई मुकेश बाहर आया और कुत्ते से युवक को छुडाया।