भरतपुर में फिर आने लगे कोरोना पॉजिटिव मरीज आज मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले में हुए 9 एक्टिव केस

भरतपुर में फिर आने लगे कोरोना पॉजिटिव मरीज आज मिले 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जिले में हुए 9 एक्टिव केस

भरतपुर में फिर से कोरोना के मरीज सामने आने लगे हैं। आज फिर 3 कोरोना के मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब भरतपुर जिले में एक्टिव केसों की संख्या कुल 9 हो चुकी है। कल भी 5 कोरोना के मरीज मिले थे।

शहर के रंजीत नगर में रहने वाली मां-बेटी 26 तारीख को आगरा शॉपिंग करने के लिए गए थे। जिसके बाद उनकी तबियत ख़राब होने लगी। तबियत ख़राब होने पर दोनों मां-बेटियों ने आरबीएम अस्पताल में सैंपल दिया। जिसकी रिपोर्ट आज आई तो दोनों मां बेटी पॉजिटिव निकलीं। आज शाम दोनों मां बेटी की रिपोर्ट आने के बाद उनकी हिस्ट्री खंगाली जाएगी और उनके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।

तीसरा व्यक्ति जिले के चिचाना गांव का रहने वाला है। तबियत ख़राब होने पर व्यक्ति अपना ऑपरेशन करवाने के लिए जयपुर गया था। जहां ऑपरेशन से पहले व्यक्ति की कोरोना जांच की गई। जिसमें आज जब रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव आया। फिलहाल उसके ऑपरेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया और उसे कोरोना वार्ड में एडमिट कर दिया गया है। उसकी हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। जिससे उसके संपर्क में आने वाले लोगों के कोरोना सैंपल लिए जाएंगे।