हथियारों की खरीद-फरोख्त करते 3 बदमाश गिरफ्तार पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर पकड़ा, 2 पिस्टल, 2 देसी कट्टे और 6 कारतूस बरामद
धौलपुर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी कर रहे 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे 2 पिस्टल 315 बोर, 315 बोर के 2 देसी कट्टे, 32 बोर और 315 बोर के करीब 6 कारतूस भी बरामद किए हैं। बदमाशों ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह सुनीपुर निवासी भगवानदास मीणा पुत्र बाबूलाल मीणा से हथियार खरीद कर लाए थे। पुलिस तीनों बदमाशों से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिसमें हथियार तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।
एसपी शिवराज मीणा ने बताया जिले भर में हथियारों की तस्करी करने वाले अपराधी और बदमाशों के खिलाफ विशेष अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया सोमवार को कंचनपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव सिंगोरई और टोंटारी के जंगलों के बीच तीन बदमाश हथियारों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना के बाद थाना हाजा से टीम गठित कर मौके पर भेजी गई, जिसने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी श्यामवीर (26) पुत्र सोहन सिंह मीणा निवासी कुमरपुरा थाना इलाका सरमथुरा, राजेश उर्फ श्यामलाल (25) पुत्र रामनिवास निवासी उमरेह थाना इलाका बाड़ी सदर और प्रशांत (20) पुत्र मलखान मीणा निवासी हांसई है। तीनों बदमाशों के कब्जे से 2 पिस्टल 315 बोर, 315 बोर के 2 देसी कट्टे, 32 बोर और 315 बोर के करीब 6 दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों बदमाशों से पूछताछ में हथियार तस्करी के बड़े मामले खुल सकते हैं।
satveer 

