दिल्ली पुलिस के जवान के साथ हाइवे पर लूट का आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

दिल्ली पुलिस के जवान के साथ हाइवे पर लूट का आरोपी बापर्दा गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

नीमराना के शाहजहांपुर पुलिस ने 23 जनवरी को दिल्ली पुलिस के जवान के साथ हाइवे पर हुई लूटपाट करने की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव ढ़ोकलनगर(छापुर) निवासी मनजीत पुत्र हुकमचंद यादव को गिरफ्तार किया है।

थाना अधिकारी बिक्रम सिंह ने बताया कि मुंडावर थाना क्षेत्र के गांव माजरी भांडा निवासी बिक्रम सिंह पुत्र सिगराम जाट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह 23 जनवरी की रात करीब 9 बजे ड्यूटी के लिए दिल्ली जा रहा था। जैसे वह हाईवे पर पहुंचा तो शाहजहांपुर बस स्टैंड पर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी एक सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर उसके पास रुकी। जिसमें एक युवक दिल्ली की आवाज लगाने लगा। पीड़ित उसमें बैठ गया। कुछ दूर चलने के बाद गाड़ी को ड्राइवर ने रोक दिया और 4 व्यक्तियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसका पर्स छीन लिया। जिसमें 5 हजार नगद, एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड, एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड सहित अन्य सामान था। उसे हाईवे पर गाड़ी से धक्का देकर भाग गए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगालने सहित अन्य जानकारियां हासिल कर आरोपी को बेपर्दा रफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है।