घर में सो रही महिला से 3 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास
अपनी चार साल की बेटी के साथ घर में सो रही एक महिला के साथ तीन युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया, उसकी चीख पुकार सुनकर जब पड़ोसी आ गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने घटना के संबंध में थाना चिकसाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। दर्ज कराई रिपोर्ट में नगला बरैला निवासी 26 वर्षीय विवाहिता का आरोप है कि मेरे पति खाने कमाने को बाहर गए हुए थे।
मैं अपनी चार साल की बेटी के साथ घर में अकेली सोयी हुई थी। रविवार तड़के करीब 4 बजे गांव के ही गुलशन, नवल किशोर उर्फ धर्मू एवं नरेश चंद मेरे कमरे में घुस आए, जब उन्होंने मुझसे दुष्कर्म करने की नीयत से छेड़छाड़ की तो मैं और मेरी बेटी जाग गई। नरेश चंद ने मेरे पैर पकड़ रखे थे, जबकि नवल किशोर ने मेरे हाथ कसकर पकड़ रखे थे तथा गुलशन मेरे शरीर के साथ छेड़छाड़ कर रहा था।
मैंने उनसे बचने का प्रयास किया, चीखी चिल्लाई तब कहीं जाकर आसपास पड़ौस के लोग आ गए तो आरोपी मौका पाकर भाग गए। इस घटना को देख मैं और मेरी बेटी बुरी तरह से डर गई। सुबह जब में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पुलिस थाने आ रही थी तो आरोपियों ने मुझे धमकी दी और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराने के लिए दबाव बनाया, जब मैंने उनका विरोध किया तो सरेराह उन्होंने मेरे साथ मारपीट भी की।


