महिलाओं ने 14 घंटे तक निर्जला रहकर खोला करवाचौथ का व्रत

Oct 25, 2021 - 12:48
महिलाओं ने 14 घंटे तक निर्जला रहकर खोला करवाचौथ का व्रत

रविवार को करवा चौथ पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा और करीब 14 घंटे तक चांद को देखने की हसरत में निर्जला रह कर इंतजार किया। रात 8 बजे से ही छतों पर चांद की हसरत में चहल-पहल थी। रात करीब 8.30 बजे चंद्रोदय हुआ। यह पिछले साल से 30 मिनट पहले हैं। पिछले साल बादल छाये थे। इस साल मौसम साफ था। करवाचौथ पर्व के लिए महिलाओं ने सुबह से ही उत्साह था। व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ ही हो गई।

डीग, करवा चौथ के पर्व पर सुहागन महिलाओं ने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखा। वहीं चौथ माता की पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने चौथ माता की कहानी सुनी और पूजा अर्चना की गई। इस दौरान करवा चौथ के पर्व पर शाम के समय चन्द्रमा को जल देकर उपवास खोला तथा पति की दीर्घायु के लिए कामना कर आशीर्वाद लिया।