खेत में लगी आग गेहूं की 30 बोरी जलकर राख, आग को देखकर बेसुध हुई विधवा महिला किसान, मुआवजे की मांग
बाड़ी उपखंड के कांकरई गांव में आज शाम करीब 5 बजे अचानक महिला किसान शकुंतला के खेत में कटी रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। अज्ञात कारणों से लगी आग को ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब वे असफल हुए तो बाड़ी नगर पालिका दमकल टीम को सूचना दी गई। सूचना पर करीब 15 मिनिट में मौके पर पहुंची दमकल टीम ने जलती आग पर काबू पाया है लेकिन महिला किसान के ढाई बीघा खेत में हुई गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार कहां करें गांव निवासी मेला किसान शकुंतला पत्नी जगन्नाथ जाटव के करीब ढाई बीघा खेत में गेहूं की फसल की गई थी जिसको एक दिन पहले ही कटवाया था और एक बीड़ी बनाकर ट्रेसिंग के लिए रखा गया था आज दिन में करीब 4 से 5 के बीच किसी ने अज्ञात कारणों से फसल में आग लग गई आग की लपटे जब उठी तो महिला किसान हक्की बक्की रह गई इसके बाद उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे उन्होंने आसपास से पानी लाकर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवाओं के झोंकों के आने से पूरी फसल आग पकड़ ली इसके बाद बाड़ी से पहुंची दमकल ने आग को बुझाया है लेकिन 2 से ढाई बीघा खेत में हुई करीब 30 बोरी गेहूं की फसल जलकर खाक हुई है ग्रामीणों ने बताया कि शकुंतला के पति की मौत हो चुकी है उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं जिनको इसी के सहारे पाल रही है ऐसे में प्रशासन से सहायता की मांग की गई है।
दमकल चालक शरीफ खान ने बताया कि हालांकि आग की लपटों पर करीब 5 से 10 मिनिट में फायरमेनो ने काबू पा लिया लेकिन फसल पूरी तह से जलकर खाक हो गई। ऐसे में अब उसमें गेहूं की कोई प्राप्ति नहीं हो सकती है। पूरी फसल नष्ट हो चुकी है। मामले की जानकारी राजस्व विभाग को दी गई है।


