देव दर्शन यात्रा पर भरतपुर में राजे का दूसरा दिन: पूर्व CM बोलीं- इस कार्यक्रम में किसी तरह की राजनीति नहीं, हां पर धर्म नीति जरूर है

देव दर्शन यात्रा पर भरतपुर में राजे का दूसरा दिन: पूर्व CM बोलीं- इस कार्यक्रम में किसी तरह की राजनीति नहीं, हां पर धर्म नीति जरूर है

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 2 दिवसीय देव दर्शन यात्रा पर सोमवार को भी भरतपुर में रहीं। वे सुबह यहां बद्रीनाथ मंदिर में मंगला आरती में पहुंची। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि फिर से राजस्थान को मजबूत बनाने का काम हम करेंगे। लड़ाई-झगड़े से विकास नहीं होता है। एक का विकास होता है तो सभी का विकास होता है। हमें सभी का विकास करना है, क्योंकि सबके विकास में ही अपना विकास है। 8 मार्च 1985 में भरतपुर संभाग हुआ करता था। तब पहली बार धौलपुर से विधायक चुनी गई। आज 36 साल बाद इस दिन को कृष्ण जन्मभूमि पर सभी मिलकर सेलिब्रेट कर रहे हैं। इसकी बड़ी खुशी है।

राजे ने कहा कि इस कार्यक्रम में किसी तरह की राजनीति नहीं है। हां पर धर्म नीति जरूर है। इस रास्ते पर हमने बचपन से चलने की कोशिश की है। क्योंकि राजमाता साहब यहीं हमें सिखाने की कोशिश करती थीं। मुझे याद है कि जब पहली बार धौलपुर गई थी चुनाव लड़ने के लिए तो उन्होंने कहा था कि राजनीति करना आसान है, लेकिन सभी को धर्मनीति के द्वारा सभी को जोड़ना। एक परिवार बनाना। उनके काम और विकास को करना आसान काम नहीं है। ये आपको मुश्किल लग सकता है, लेकिन अंत में पूरे परिवार को फायदा मिलेगा।

ऐसा रहा कार्यक्रम

दोपहर में पहाड़ पर बने केदारनाथ मंदिर में पहुंची। यहां राजें 300 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़कर मंदिर पहुंची। इसके बाद केदारनाथ का अभिषेक करेंगी। साथ ही पार्वती मन्दिर पर भी कलश अभिषेक ही किया। दोपहर 3.30 बजे उनका हेलीकॉप्टर से धौलपुर रवाना होना हो गईं।