बहू से रेप करने वाला ससुर गिरफ्तार: डेढ़ साल पहले दुष्कर्म के बाद हो गया था फरार, अब गांव से ही पुलिस ने पकड़ा; पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा

बहू से रेप करने वाला ससुर गिरफ्तार: डेढ़ साल पहले दुष्कर्म के बाद हो गया था फरार, अब गांव से ही पुलिस ने पकड़ा; पुलिस टीम को सम्मानित किया जाएगा

अलवर के भिवाड़ी में चौपानकी थाना पुलिस ने बहू से रेप करने वाले ससुर को गिरफ्तार किया है। जो करीब डेढ़ साल से पुलिस के हाथ नहीं आया। अब पुलिस की विशेष टीम ने उसे गांव से ही गिरफ्तार किया है। बलात्कार का मामला नवम्बर 2019 में दर्ज हुआ था।

चौपानकी थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शादी साल 2015 में हुई थी। ससुर उसे आए दिन दहेज को लेकर परेशान करता रहता था। 22 नवम्बर 2019 की रात को करीब 12 बजे उसने बहू से दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया। तभी से पुलिस आरोपी ससुर को गिरफ्त में लेने के लिए घूमती रही। लेकिन पुलिस उसे अब करीब डेढ़ साल बाद में गिरफ्तार कर सकी है।

पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित
इस मामले में आरोपी को गिरफ्त में लेने पुलिस ने बड़ी मशक्कत की है। जिसे देखते एसपी भिवाड़ी के स्तर पर पुलिस टीम को सम्मानित भी किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई थानाधिकारी रमाशंकर, मुकेश कुमार, हैड कांस्टेबल रमेश चंद व एएसआई जसवंत सिंह को सम्मानि किया जाएगा।

मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि मुखबिर की खास सूचना पर उसे गिरफ्तार किया जा सका है। इससे पहले पुलिस टीम उसे पकड़ने को लेकर कई बार दबिश दे चुकी थी। लेकिन हाथ नहीं आ सका था।