वैक्सीन अपडेट: जिले में आज 158 स्थानों पर लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन, जयपुर से मिली कोविशील्ड की 25 हजार डोज

Aug 10, 2021 - 07:32
Aug 10, 2021 - 07:38
वैक्सीन अपडेट: जिले में आज 158 स्थानों पर लगेगी कोविशील्ड वैक्सीन, जयपुर से मिली कोविशील्ड की 25 हजार डोज

कोरोना से सुरक्षा के लिए रविवार को जयपुर से 25 हजार डोज कोविशील्ड की मिली है और अब 9 अगस्त को जिले में 158 स्थानों पर कोविशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। आरसीएचओ डा. अमर सिंह सैनी ने बताया कि जयपुर से 25 हजार डोज मिलने के बाद अब सोमवार को 158 स्थानों पर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को 26 हजार 870 कोबिशील्ड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।

जिसमें भरतपुर शहर में आरबीएम अस्पताल के पास बीएससी नर्सिंग की नई बिल्डिंग, सोनी टॉवर गिरीश विहार, यूपीएचसी पुष्पवाटिका, स्वास्थ्य मंदिर रणजीत नगर, एसबीके स्कूल अटलबंध, राधा स्वामी सत्संग राजेंद्र नगरपर लगाई जाएगी।