लंबित प्रकरणाें के जवाब में देरी की ताे एसडीएम काे नाेटिस देकर हाेगी कार्रवाई
जिला कलेक्टर आनन्दी ने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी रिव्यू बैठकों व वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान पूरी तैयारी के साथ उपस्थित हों तथा उनके स्तर पर किसी भी प्रकार के प्रकरण बकाया नहीं रहने चाहिए। कलेक्टर शुक्रवार काे वीडियो कांन्फ्रेंस के दौरान उपखण्ड अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रही थी।
सड़क दुुरुस्त करने की मांग को लेकर क्रेशर जोन में ग्रामीणों ने काटा रास्ता (यह भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि उपखण्ड अधिकारियों से लंबित प्रकरणों के जवाब देने में देरी की ताे नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवमानना के जितने भी प्रकरण लम्बित हैं, उनका निस्तारण कार्ययोजना बनाकर करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा सत्र चल रहा है, इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विधानसभा के कोई भी प्रश्न उनके स्तर पर बकाया नहीं रहें। महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग व अन्य किसी भी आयोग से आए प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करें, जिससे पीड़ित व्यक्ति को तुरंत राहत मिल सके।
उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि उनके पास सीमाज्ञान संबंधी जितने भी प्रकरण विचाराधीन है, उनका शीघ्र निस्तारण कराएं। अतिक्रमण के जो प्रकरण विचाराधीन हैं, उन पर कार्रवाई करें। जिन प्रकरणों में अतिक्रमण हटा दिया गया है, उसकी फोटो भी अपलोड करें। उन्होंने बहरोड़ तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिए कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाएं।


