4 हजार 1 सौ 98 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, 161 मरीज हुए रिकवर

4 हजार 1 सौ 98 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या, 161 मरीज हुए रिकवर

भरतपुर में सोमवार को कोरोना के 142 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4 हजार एक सौ 98 हो चुकी है। आज 161 मरीज ही रिकवर हुए हैं। तीसरी लहर में अभी तक कोरोना के तीन मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। 21 जनवरी से लेकर 23 जनवरी तक लगातार 1-1 व्यक्ति की मौत हुई थी।

मरने वालों में एक बच्चा, एक युवक और एक बुजुर्ग शामिल थे। कोरोना से मरने वाले लोगों का अब जिले में आंकड़ा 263 हो गया है। लगातार तीन दिन तक मौत होने से चिकित्सा विभाग की भी चिंता बढ़ गई थी। बाकी के दिनों के मुकाबले आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या काफी कम है।

भरतपुर

95
बयाना 01
भुसावर 05
डीग 02

कामां

00
कुम्हेर 06
नदबई 01
नगर 01
रूपवास 24
सेवर 06

अन्य राज्य और शहरों से भरतपुर आने वाले

01
कुल 142