40 हजार रुपए का इंजेक्शन फ्री... डोनेट प्लाज्मा के बदले मरीजों से 16500 रुपए वसूले जा रहे

40 हजार रुपए का इंजेक्शन फ्री... डोनेट प्लाज्मा के बदले मरीजों से 16500 रुपए वसूले जा रहे

कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज पर सरकार जहां करोड़ों रुपए खर्च कर रही है, यहां तक की 50 हजार रुपए की कीमत वाला इंजेक्शन तक फ्री कर दिया है, लेकिन प्लाजा थैरेपी में खर्च के नाम पर मरीजों से 16 हजार 500 रुपए वसूलने शुरू कर दिए हैं।

महिलाओं पर किए आपत्तिजनक पाेस्ट से उपजा विवाद निपटाया (यह भी पढ़ें)

ऐसा इसलिए कि एसएमएस प्रशासन ने तय किया है कि प्लाज्मा थेरेपी प्रोसेस में जो भी खर्च आएगा, उसकी वसूली मरीजों से ही की जाएगी। लेकिन, सवाल यह है कि जब सरकार कोविड के मरीजों की जान बचाने के लिए 40 हजार रुपए का इंजेक्शन फ्री कर सकती है तो फिर 16500 रुपए की वसूली को क्यों रोक नहीं सकती?

पुलिस कर्मियों के लिए होम्योपैथिक दवा की 2300 किट एसपी को सौंपी (यह भी पढ़ें)

गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए प्लाज्मा थैरेपी काफी कारगर साबित हुई। एसएमएस प्रशासन ने प्लाज्मा थैरेपी की सफलता पर झंडे गाड़े और बताया कि इससे किस तरह जान बचाई जा सकती है।

आमजन भी इससे प्रेरित हुआ और थैरेपी के लिए तैयार होने लगा। कोविड ग्रस्त होकर ठीक हुए सैकड़ों लोगों ने प्लाज्मा डोनेट किया और सरकार ने प्लाज्मा बैंक भी खोल दिया। लेकिन अब सरकार ने इस पर पैसे लेना शुरू कर दिया है।