बागियों पर कार्रवाई की मांग, धारीवाल बोले- जो गए उन्हें वापस नहीं लिया जाए

बागियों पर कार्रवाई की मांग, धारीवाल बोले- जो गए उन्हें वापस नहीं लिया जाए
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार पांच साल चलेगी। जो षड्यंत्र रच रहे हैं वे सफल नहीं होंगे।
पायलट खेमे के विधायकों के पार्टी में लौटने के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि उनको वापस आकर कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
गजेंद्र सिंह द्वारा नेताओं के फोन टैप करने के आरोपों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा,‘ गजेंद्र सिंह अगर टैप की बात स्वीकार करते हैं तो उनको चाहिए कि उनका ऑडियो जो टैप हुआ है, उसके बारे में पहले बयान दें।
शीघ्र खुलेंगे स्कूल पर चरणबद्ध तरीक़े से (यह भी पढ़ें)
डोटासरा ने कहा कि वे बयान तो दे नहीं रहे हैं और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं, उनके पास है ऐसा कोई सबूत, कोई टेप नहीं है। बाड़ाबंदी में विधायकों के आपस में मिलने जुलने पर पाबंदी के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि हमें समर्थन दे रहे हैं, चाहे वो निर्दलीय हो या कांग्रेस हों, सभी पूरी स्वतंत्रता के साथ रह रहे हैं।