पक्षियों में महामारी:प्रदेश: अब तक 5000 पक्षी मर चुके, जयपुर जू में भी बर्ड फ्लू की एंट्री, डक के सैंपल पॉजिटिव

पक्षियों में महामारी:प्रदेश: अब तक 5000 पक्षी मर चुके, जयपुर जू में भी बर्ड फ्लू की एंट्री, डक के सैंपल पॉजिटिव

पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

Install App

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

पक्षियों में महामारी:प्रदेश: अब तक 5000 पक्षी मर चुके, जयपुर जू में भी बर्ड फ्लू की एंट्री, डक के सैंपल पॉजिटिव

जयपुर12 घंटे पहले

जिले में पहले ही बर्ड फ्लू के मामले मिल चुके हैं लेकिन जू में बर्ड फ्लू से चिंता बढ़ गई है। - Dainik Bhaskar

जिले में पहले ही बर्ड फ्लू के मामले मिल चुके हैं लेकिन जू में बर्ड फ्लू से चिंता बढ़ गई है।

झालावाड़ में काैओं से निकला बर्ड फ्लू अब प्रदेश के 16 जिलों में फैल चुका है। चार दिन पहले जयपुर जू में मृत मिले कॉमन डक में शुक्रवार को एच5एन8 एवियन इनफ्लूंजा की पुष्टि हुई। जिले में पहले ही बर्ड फ्लू के मामले मिल चुके हैं लेकिन जू में बर्ड फ्लू से चिंता बढ़ गई है। क्योंकि यहां कॉमन डक समेत 22 प्रजातियों के करीब 370 पक्षी हैं।

इनमें से 10 कॉमन डक, 1 ब्लैक स्टॉर्क और 2 पैलिकन संक्रमित पाई गई हैं। इनमें से 6 कॉमन डक, एक ब्लैक स्टॉर्क व एक पैलिकन की मृत्यु हो चुकी है। 11 जनवरी से ही जू को बंद कर दिया गया है। इधर, प्रदेश में पक्षियों की मौत का आंकड़ा अब 5 हजार के करीब पहुंच चुका है। अब तक 4915 पक्षी मृत मिल चुके हैं, इनमें से 3495 कौवे, 261 मोर, 367 कबूतर व 792 अन्य पक्षी हैं। शुक्रवार को 244 पक्षी मृत मिले, जिनमें से 134 कौवे हैं।

वन विभाग लक्षणों के आधार पर इंकार कर रहा था, अब कहा- डक के अलावा 22 प्रजातियों के करीब 370 पक्षी हैं फिलहाल सुरक्षित

कौवों से निकला बर्ड फ्लू चिड़ियाघर में सुरक्षित समझे जाने वाले पक्षियों तक आ पहुंचा है। सोमवार को भेजी गए सैंपल की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव (एच5एन8 एवियन इनफ्लूंजा) मिली है। जबकि इससे पहले संबंधित अधिकारी पक्षियों में बीमारी के लक्षणों के आधार पर फ्लू की आशंका कम बता रहे थे। शुक्रवार को पॉजिटिव आई रिपोर्ट के बाद अब सुरक्षा और एहतियात और बढ़ाने की बात कही जा रही है। डीएफओ उपकार बोराना के मुताबिक फिलहाल यह रिपोर्ट डक प्रजाति के पक्षियों में है। इसके साथ बीमार हुए बाकी पक्षी ठीक हो रहे हैं, दूसरी प्रजाति के पक्षी सुरक्षित हैं। बता दें कि चिड़ियाघर में 22 प्रजातियों के 370 पक्षी मौजूद हैं।

अभी तक के हालात

11 जनवरी से 15 जनवरी तक 10 कॉमन डक, 1 ब्लैक स्टॉर्क और 2 पैलिकन संक्रमित पाई गई हैं। इनमें से 6 कॉमन डक, एक ब्लैक स्टॉर्क और एक पैलिकन की मृत्यु हो चुकी है। चार कॉमन डक व पैलिकन का उपचार किया जा रहा है। इनकी हालत में सुधार है। इसके अलावा बाकी पक्षी भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

धूप खिलने का इंतजार

वन विभाग चिड़ियाघर की सुरक्षा और बढ़ाई। स्टाफ को पूरी तरह सतर्क रहने और पक्षियों का ध्यान रखने के निर्देश चिड़ियाघर फिलहाल बंद ही रहेगा, वहीं नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क इससे काफी दूर होने के चलते खुला रहेगा। विभाग के मुताबिक धूप खिलने के साथ बीमारी का असर कम होगा। गाइडलाइन के मुताबिक एंटीबायोटिक और दूसरे इलाज शुरू कर दिए हैं।

राहत : मौत के आंकड़े घटे

पशुपालन विभाग के मुताबिक शुक्रवार को शहर में 95 पक्षी मृत मिले हैं। इनमें 73 कौवे और 17 कबूतर सहित 5 अन्य पक्षी हैं। कबूतरों की एक वजह मकर संक्रांति भी रही है। सर्वाधिक संख्या वाले रामनिवास बाग में फिलहाल कोई कबूतर हताहत नहीं मिला है। बता दें कि इससे पहले कुछ दिनों तक पक्षियों की मौत के आंकड़े 100 पार भी रहे थे।