मरीजों को बेड के लिए तड़पता देख बनवा दिया वार्ड: 20 लाख खर्च कर खाली पड़े ईएनटी वार्ड में ऑक्सीजन पॉइंट लगवाए, 21 बेड की क्षमता बढ़ी

मरीजों को बेड के लिए तड़पता देख बनवा दिया वार्ड: 20 लाख खर्च कर खाली पड़े ईएनटी वार्ड में ऑक्सीजन पॉइंट लगवाए, 21 बेड की क्षमता बढ़ी

कोरोना की दूसरी लहर लगातार घातक होती जा रही है। अस्पताल पहुंचने वाले ज्यादातर मरीजों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आलम है कि अस्पताल में बेड खाली नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए इन्तजार करना पड़ रहा है। बेड की समस्या को देखते हुए वृद्धाश्रम सेवा समिति आगे आया है। जिन्होंने अस्पताल परिसर में लंबे समय से बंद पड़े ईएनटी वार्ड को को दुरस्त करवाया। साथ ही 21 बेड लगवाए। प्रत्यके बेड पर ऑक्सीजन पॉइंट भी लगवाया। जिससे की गंभीर मरीजों को समय पर उपचार मिल सके।

सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद जैथलिया ने बताया कि विधायक ज्ञानचन्द पारख ने कलेक्टर और अस्पताल प्रशासन से बात कर अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने का सुझाव दिया था। स्वीकृति मिलने पर लम्बे समय से बंद पड़े ईएनटी वार्ड को तैयार करवाने का सेवा समिति ने जिम्मा उठाया। ऑक्सीजन लाइन एवं पॉइंट लगवाए। वार्ड की क्षतिग्रसत छत व शौचालयों को दुरुस्त करवाया। चिकित्साकर्मियों के लिए वार्ड में बैठने के लिए कुर्सिया उपलब्ध करवाई। जिस पर करीब 20 लाख रुपए खर्च हुए।

पहले भी कर चुके मदद
ज्ञात रहे कि सेवा समिति एवं विधायक ज्ञानचंद पारख द्वारा पूर्व में भी कोरोना मरीजों के लिए 20 बेड का कोरोना गहन चिकित्सा इकाई, 18 बेड का डॉ.के एल पारख गहन चिकित्सा इकाई एवं 18 बेड का रतनलाल जैथलिया गहन चिकित्सा इकाई बनाई गई थी। जहां मरीजों का उपचार चल रहा हैं।