पुलिस की गिरफ्त में फर्जी ACB के कर्मचारी: ACB के तीनों कर्मचारी जिम संचालक से कर रहे थे पैसे की डिमांड, पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद भरतपुर13 घंटे पहले

पुलिस की गिरफ्त में फर्जी ACB के कर्मचारी: ACB के तीनों कर्मचारी जिम संचालक से कर रहे थे पैसे की डिमांड, पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद भरतपुर13 घंटे पहले

भरतपुर जिले की नगर थाना पुलिस ने तीन ACB के फर्जी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ACB के फर्जी कर्मचारी नगर थाना इलाके में चल रही एक जिम संचालक से पैसे की डिमांड कर रहे थे। जिम संचालक को तीनों पर शक हुआ तो उसने नगर थाना पुलिस को इस बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों से जब उनकी पहचान दिखाने को कहा तो वह अपनी पहचान नहीं दिखा पाए। जिसके बाद नगर थाना पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल नगर थाना इलाके के रहने वाला हिमालय नगर कस्बे में एक जिम चलाता है। उसके पास शनिवार को तीन युवक गाड़ी से आये और उन्होंने अपने आप को जयपुर ACB का होना बताया और जिम चलाने के लिए कमाई का 20 प्रतिशत हिस्सा हर महीने देने की धमकी दी। हिमालय ने तुरंत नगर थाना पुलिस को फोन कर सारी बात बताई।

मौके पर पहुंच कर नगर थाना पुलिस को वे पहचान नहीं बता सके तो तीनों की गाड़ी की तलाशी ली गई। तलाशी में दो फर्जी गाड़ी के नंबर की प्लेट, हथकड़ी, पुलिस का लोगो, पिछली सीट के अंदर 1 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस मिले जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जमशेद, फारुख और शाहरुख़ अलवर जिले के रहने वाले हैं फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।a