गंगा मंदिर के पास बोलेरो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

गंगा मंदिर के पास बोलेरो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

भरतपुर: शहर के गंगा मंदिर के पीछे मुख्य बाजार की सड़क पर चलती एक बोलेरो गाड़ी में शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई। गाड़ी के चालक ने कूदकर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन गाड़ी आग से लगभग पूरी तरह से जल गई।

मेहनती चींटी+ अनुशासन + बुद्धिमता= उत्कृष्ट आवास (यह भी पढ़ें)

सूचना मिलने पर नगर निगम की फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हुआ यूं कि नदिया मोहल्ला निवासी हिमांशु चौबे शुक्रवार रात्रि गंगा मंदिर के निकट रहने वाले अपने चाचा राजू चौबे से मिलने गया था। जहां से वह अपनी बोलेरो गाड़ी से अपनी ससुराल गांधी नगर जाने के लिए रवाना हुआ, उसी दौरान अचानक गंगा मंदिर के पीछे रोड पर चलती हुई बोलेरो गाड़ी के पिछले हिस्से में शॉट सर्किट से अचानक आग लग गई।