58 तहसीलदार और 122 नायब तहसीलदारों के तबादले

58 तहसीलदार और 122 नायब तहसीलदारों के तबादले

अजमेर सहित प्रदेशभर के 58 तहसीलदारों और 122 नायब तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। राजस्व मंडल राजस्थान अजमेर के निबंधक द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संयुक्त शासन सचिव राजस्व (ग्रुप -1) विभाग राजस्थान जयपुर के क्रम में यह स्थानांतरण और पदस्थापन तुरंत प्रभाव से किए गए हैं ।

संबंधित तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान पदस्थापन स्थान से स्वयं को कार्यमुक्त समझते हुए तुरंत नवीन पदस्थापन स्थान पर कार्य ग्रहण कर पालना रिपोर्ट राजस्व मंडल में भिजवाएं। साथ ही नायब तहसीलदार के गृह तहसील में पद स्थापित होने पर जिला कलेक्टर अपने स्तर से जिले में पद रिक्त पद पर समायोजित कर मंडल को अवगत कराएंगे।

अजमेर में ऐसे हुए तहसीलदार इधर-उधर
अरविंद कविया, तहसीलदार तिजारा अलवर को पुष्कर लगाया है। कालूराम कुम्हार तहसीलदार भीनमाल जालौर को अजमेर विकास प्राधिकरण में लगाया गया है। शिवन्या गुप्ता, घाटोल जिला बांसवाड़ा से तहसीलदार सावर अजमेर के पद पर आई हैं। राम सिंह काे जायल नागौर से राजस्व मंडल अजमेर में लगाया है। राहुल पारीक, सहायक भू प्रबंध अधिकारी टोंक से तहसीलदार केकड़ी लगाए गए हैं।

शीला चौधरी, तहसीलदार अरांई को राजस्व मंडल अजमेर में लगाया गया है। आदित्या अजमेर विकास प्राधिकरण तहसीलदार से सहायक प्रबंधक अधिकारी अजमेर के पद पर और राजकुमार टाडा, शाहपुरा जिला भीलवाड़ा से तबादला होकर सहायक भू प्रबंध अधिकारी अजमेर में आए हैं।

अजमेर से बाहर

स्वाति तहसीलदार भिनाय का तबादला हुरड़ा भीलवाड़ा में किया गया है। श्रीकांत व्यास, तहसीलदार सरवाड़ को मावली उदयपुर में लगाया गया है। नवनंद सिंह, सावर तहसीलदार को अंता बारा में लगाया गया है। रमेश चंद बहेड़िया उप पंजीयक ब्यावर को उप पंजीयक उदयपुर प्रथम में लगाया गया है।