RET में आवेदन के लिए आज लास्ट डेट:रिचर्स करने वाले स्टूडेन्ट्स कर सकते है अप्लाई; 2017 के बाद MDSU अब 26 मार्च को कराएगा एग्जाम

RET में आवेदन के लिए आज लास्ट डेट:रिचर्स करने वाले स्टूडेन्ट्स कर सकते है अप्लाई; 2017 के बाद MDSU अब 26 मार्च को कराएगा एग्जाम

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (MDSU) अजमेर की ओर से पांच साल बाद आयोजित कराई जा रही RET (शोध पात्रता परीक्षण ) - 2022 के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट है। परीक्षा का आयोजन 26 मार्च 2022 को होगा। यह परीक्षा लास्ट बार 2017 में कराई गई थी।

कुलपति प्रो. अनिल कुमार शुक्ल ने परीक्षा आयोजन के लिए आदेश जारी किए और इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से शुरू हुए। 26 फरवरी आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की Website www.mdsuajmer.ac.in(Link research)http://mdsuexam.net/mdsuReT2022 पर उपलब्ध है।