घर से निकली 2 बालिकाएं लापता बहला-फुसला कर भगा ले जाने का लगाया आरोप; सावर व जवाजा थाना क्षेत्र की घटना, परिजनों ने बताया नाबालिग
अजमेर जिले के सावर व जवाजा थाना क्षेत्र से दो बालिकाएं स्कूल की कहकर घर से निकली और बाद में घर नहीं लौटी। परिजन ने पुलिस थानों में रिपोर्ट देकर उनकी नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जवाजा थाना क्षेत्र : नाबालिग की मां ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी 17 साल की बेटी 15 मार्च को स्कूल जाने की कहकर निकली। लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परिवार वालो के साथ साथ आस पास के गांवो, शहरो में तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। उसे शक है कि उसकी बेटी को सीता देवी पत्नि ओमप्रकाश व राकेश पुत्र जसराज के सहयोग से सुरेश पुत्र जसराज मेघवंशी, बलाईखेडा वाला जे जा सकता है। अत: कार्रवाई करें। जवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैडकॉन्स्टेबल रणजीत सिह को सौंपी है।
सावर थाना क्षेत्र : नाबालिग के भाई ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी नाबालिग बहन 28 फरवरी को दिन में 12 बजे स्कूल जाने की कहकर निकली। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती हैंं। वह आज तक घर पर नहीं आई। उसे रिश्तेदारों सहित हर सम्भव ठिकानों पर तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। बहन को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है। पीड़ित ने बताया कि 2 व 3 मार्च को उससे बात हुई तो उसने कहा था कि वह आ जाएगी। लेकिन वह आई नहीं। अत: कार्रवाई की जाए। सावर थाना पुलिस ने मामला दर्ज लिया। जांच थाना प्रभारी आशुतोष पाण्डे को सौंपी गई है।
satveer 

