दुष्कर्म का मामला: बच्चों को मारने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म; अलवर के राजगढ़ की रहने वाली है पीड़िता

Mar 18, 2021 - 04:35
Mar 18, 2021 - 04:36
दुष्कर्म का मामला: बच्चों को मारने की धमकी देकर विवाहिता से दुष्कर्म; अलवर के राजगढ़ की रहने वाली है पीड़िता

चिकसाना के मोलोनी समस्तपुर गांव में बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर 23 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडि़ता अलवर में राजगढ़ के लालका की रहने वाली है। वह यहां पिछले 3 साल से परिवार के साथ खेतों में मजदूरी करती है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ ही उसके बयान भी लिए हैं। चिकसाना थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक पीडि़ता का कहना है कि मंगलवार शाम करीब 8 बजे वह खेतों पर फसल की रखवाली कर रही थी।

तभी एक युवक वहां आया। उसने खुद को बछामदी का रहने वाला बॉक्सर बताया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने एक छोटी बंदूक निकालकर मेरे ऊपर तान दी और छेड़छाड़ करने लगा। जब उसका विरोध करना चाहा तो उसने दोनों बच्चों को जान से मारने धमकी दी। इससे वह डर गई। वह युवक दुष्कर्म करके भाग गया। थाना प्रभारी रामनाथ ने बताया कि मुल्जिम की तलाश की जा रही है। इस मामले की जांच सीओ सिटी सतीश वर्मा कर रहे हैं।