वारदात:मधुवन विहार कॉलोनी में मां और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

वारदात:मधुवन विहार कॉलोनी में मां और नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का प्रयास
विरोध करने पर मारपीट की, थाने दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज

शहर की मधुवन विहार कॉलोनी निवासी एक मां और उसकी नाबालिग बेटी के साथ तीन जनों द्वारा दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में पीडि़ता ने थाना मथुरा गेट पुलिस में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी ने बताया कि दर्ज कराई रिपोर्ट के मुताबिक 30 दिसंबर 2020 को दोपहर करीब 2 बजे जब 32 वर्षीय महिला और उसकी 14 वर्षीय बेटी अपने घर में अकेली थी, तो खिल्लन, भूदेव और लोकेश तीनों आरोपी जबरन घर में घुस आए। जहां लोकेश ने नाबालिग बेटी के साथ तथा खिल्लन ने उसकी मां के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।

जब आरोपियों का विरोध किया तो तीनों आरोपियों खिल्लन, लोकेश और भूदेव ने मारपीट की। मारपीट में गंभीर चोटें आई, जिस पर बमुश्किल हम जिला अस्पताल पहुंचे और वहां उपचार कराया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खिल्लन पूर्व में भी 20 नवंबर 2020 को उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास कर चुका है। उसके साथ घटित की गई इस वारदात में उसका पति भी शामिल बताया गया है।

पुलिस ने घटना के संबंध में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। जांच में प्रथम दृष्टया पाया गया है कि महिला और उसके पति के बीच विवाद चल रहा है। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी महिला थाना पुलिस में दर्ज करा रखा है। पूर्व में भी पति और पत्नी के बीच विवाद और झगड़े की स्थिति पैदा होती रही हैं। मामले में जांच जारी है।