मुसीबत बना प्यार लिवइन में रही गर्लफ्रैंड ने शादी की जिद की तो सैन्यकर्मी ने की FIR, कहा- फंसाने की धमकी दे रही थी
शहर के बनाड़ एरिया में रहने वाले एक सैन्यकर्मी ने अपनी पूर्व गर्लफ्रैंड के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सैन्यकर्मी का आरोप है कि वह अपनी पूर्व गर्लफ्रैंड के साथ लिवइन में रहा है। लेकिन, अब वह मुझ पर पत्नी का दर्जा देने के लिए काफी दिनों से दबाव बना रही थी। इससे लिए वह धमकी भी दे रही थी। सैन्यकर्मी की रिपोर्ट पर बनाड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बाड़मेर में बेलरा हाल डिगाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक सैन्यकर्मी की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि वह उत्तरप्रदेश के सोनपुर की रहने वाली युवती के साथ यहां लिव इन रिलेशन में रहता था। वे दोनों काफी समय तक साथ रहे। लेकिन, लड़की अब पत्नी का दर्जां मांगने के साथ उसकी सेना की डायरी में अपना नाम डलवाने के लिए दबाव बना रही है। इसके लिए वह अलग अलग नंबरों से फोन कर फंसाने की धमकियां भी दे रही है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर जांच शुरू की गई है। सैन्यकर्मी के बयान लिए गए हैं। सैन्यकर्मी की तरफ से कोर्ट में इस्तगासे लगाकर केस दर्ज कराया गया है।


