मौसेरी बहिन के देवर द्वारा शादी का झांसा देकर छह वर्ष से देह शोषण

मौसेरी बहिन के देवर द्वारा शादी का झांसा देकर छह वर्ष से देह शोषण

उच्चैन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ उसकी मौसेरी बहिन के देवर द्वारा शादी का झांसा देकर छह वर्ष से देह शोषण करने का मामला सामने आया है। कई बार देह शोषण के दौरान किशोरी के गर्भवती होने पर आरोपी ने गोली देकर गर्भपात करवा दिया। आरोपी युवक ने शादी करने एवज में 15 लाख रुपए की मांग की है। घटना को लेकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कराया है।

उच्चैन एसएचओ रामचन्द्र मीणा ने बताया कि एक किशोरी ने मामला दर्ज कराया है कि वर्ष 2014 में वह मौसेरी बहिन के यहां मिलने गई थी। उस समय उसकी उम्र 12 वर्ष थी। 22 फरवरी 2014 को बहन के देवर ने कपड़े देने के बहाने कमरे में बुलाकर इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। आरोपित ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद आरोपित रिश्तेदारी के नाते घर आता-जाता रहता था और मासूमियत का फायदा उठाकर दुष्कर्म करता रहता था। 13 अप्रैल 2016 को आरोपित घर आया और अकेला पाकर पकड़ लिया। जब इसका विरोध किया तो उसने किशोरी की मांग में सिंदूर भरकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। परिजनों ने युवक से शादी करने की कहां, तो युवक ने शादी करने के लिए 15 लाख रुपए मांगे।