614 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी: घर आने वाले मेहमानों से जबरदस्ती बनवाती थी शारीरिक संबंध, मना करने पर चाकू से गोदा; गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा

614 साल की नौकरानी से मालकिन की दरिंदगी: घर आने वाले मेहमानों से जबरदस्ती बनवाती थी शारीरिक संबंध, मना करने पर चाकू से गोदा; गर्भवती हुई तो हुआ खुलासा
प्रतीकात्मक फोटो।

उदयपुर जिले के फतहनगर थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग जिस घर में काम करती थी, उसकी मालकिन ने घर आने वाले मेहमानों के साथ जबर्दस्ती संबंध बनवाए। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता जब 4 माह की गर्भवती हो गई तो इसका पता चला। पुलिस को सूचना मिलते ही आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने बताया कि वह फतहनगर थाना क्षेत्र में नूरजहां नामक महिला के घर पिछले 10 महीने से नौकरानी का काम कर रही थी। इस दौरान मकान मालकिन द्वारा घर में आने वाले मेहमानों के साथ जबरन उसके शारीरिक संबंध बनवाए गए। इसका विरोध करने पर मकान मालकिन नूरजहां ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की। जिसके चोट के निशान पीड़िता के शरीर पर है।

4 महीने की गर्भवती है पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि पिछले लंबे समय से घर आने वाले मेहमान उसके साथ दुष्कर्म कर रहे थे। इस दौरान मकान मालकिन ने घर के नजदीक रहने वाले छगन नामक व्यक्ति से भी पीड़िता के संबंध बनवाए। जिसके बाद अब वह 4 महीने की गर्भवती भी हो गई। ऐसे में तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता ने अपनी मां को इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। जिसके बाद मां के साथ पीड़िता ने फतहनगर थाने में मकान मालकिन समेत दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

चाकू और बेल्ट से मारपीट

पीड़िता ने बताया कि मकान मालकिन द्वारा उसका जबरन देह शोषण किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर कई बार उसे बेल्ट से मारा गया, तो कभी चाकू से उसके शरीर पर गोदा गया। वह मजबूरन मकान मालकिन के हाथों परेशान होती रही। लेकिन गर्भवती होने के बाद अब पीड़िता के परिजनों को इसकी भनक लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़िता की मां ने बताया कि लंबे समय से उनकी बेटी के साथ गलत काम किया जा रहा था, लेकिन जब उन्होंने इसका विरोध किया तो नूर जहां और उसके साथियों ने हमें धमकाया और हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे परेशान होकर अब पीड़िता के परिजनों ने पुलिस संरक्षण की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए एक युवक की गिरफ्तारी कर ली, जबकि अन्य की तलाश जारी है।