मौसम की पहली मावठ, सर्दी का असर थोड़ा बढ़ने के आसार

मौसम की पहली मावठ,   सर्दी का असर थोड़ा बढ़ने के आसार

अलवर में बीती रात को भी मावठ हुई। रविवार को दिन के समय बहरोड़, बानसूर सहित कई जगहों पर हल्की बारिश हुई थी। वहीं अलवर शहर में रात को बारिश होने के बाद सर्दी असर थोड़ा बढ़ा है। लेकिन अभी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। सोमवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं।

फसल को सबसे ज्यादा फायदा
मावठ से फसल को सबसे अधिक फायदा है। किसानों का कहना है कि जहां सिंचाई के साधन नहीं हैं या फिर पानी की कमी है। उन सब जगहों के लिए यह बारिश बड़े फायदे की है। इसके अलावा मावठ से फसल में रौनक आती है। उपज बढ़ने की पूरी संभावना रहती है। इस बार बिल्कुल सही समय पर मावठ हुई है। जो सरसाे, जौ व चना सहित अन्य सभी तरफ की फसल के लिए फायदेमंद है।

अब बदलेगा मौसम
अब मौसम बदल सकता है। कुछ दिन सर्दी का असर बढ़ सकता है। हालांकि अभी तक जिले में बर्फ जमने वाली सर्दी केवल 4 दिन ही पड़ी है। उसके बाद वापस तापमान बढ़ गया। अब बारिश हो गई है। मौसम के जानकारों का कहना है कि बारिश व बादल होने से दिन के समय सर्दी का असर बढ़ सकता है। आगामी कुछ दिनों तक इस बारिश का असर रह सकता है। अब गांव कस्बों में लोग अलाव के सहारे नजर आते हैं।