गोविंदगढ़ में 70 मिमी व शहर में 32 मिमी पानी बरसा
शहर में सेामवार काे 25 मिनट में 32 मिमी बारिश हुई। जिले में सेामवार काे 135 मिमी बारिश हुई। जिले में सर्वाधिक बारिश गोविंदगढ़ में 70 मिमी हुई। जिले के 22 में से 5 बांधाें में पानी है जबकि 17 बांध अभी भी सूखे हैं। सुबह से ही बादल छाए हुए थे। शाम 3.40 बजे के करीब बारिश का दाैर शुरू हुआ जाे, करीब 25 मिनट तक चला। इस दैारान कहीं तेज ताे कहीं हल्की बारिश हुई।
हाई वोल्टेज से कोविड लैब की फुंकी मशीनों की जांच के लिए जयपुर से पहुंचे इंजीनियर (यह भी पढ़ें)
पिछले दिन के मुकाबले सेामवार काे अधिकतम तापमान में 6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सेामवार काे शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार सेामवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक गोविंदगढ़ में 70, अलवर तहसील कार्यालय में 32, अलवर सिंचाई विभाग कार्यालय में 18, नीमराना में 6, साेड़ावास में 5, कठूमर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सिलीसेढ़ बांध में 19 फुट, मंगलसर बांध में 15.10 फुट, मानसराेवर बांध में 8.8 फुट, बघेरीखुर्द बांध में 3 व जैतपुर बांध में 2 फुट पानी है।


