अलवर के भिवाड़ी में सबसे बड़ी मोबाइल चोरी शोरूम से 43 आईफोन समेत 50 लाख रूपए के 73 फोन चुराए
अलवर के भिवाड़ी मे अबतक की सबसे बड़ी मोबाइल चोरी हुई है। पॉश इलाके में स्थित आशियाना आंगन प्लाजा के आईफोन स्टोर से तीन बदमाश 48 आईफोन समेत 50 लाख रुपए के 73 फोन चुरा ले गए। चोर सभी मोबाइलों के खाली डिब्बे वहीं डाल गए। स्टोर के मालिक ने बताया कि उनका स्टोर यहां काफी साल से है, इससे पहले कभी कोई वारदात नहीं हुई। फूलबाग थाने में दर्ज मामले के मुताबिक स्टोर में रखे 48 आईफोन, 18 सैमसंग, 2 एमआई, 3 वीवो, 2 वन प्लस कंपनी के मोबाइल सहित दो एप्पल वॉच, ईयर फोन, आईपैड और काउंटर में रखे साढ़े 64 हजार रु. चोरी किए गए हैं। पुलिस ने टीमें बनाकर जांच कर आरोपियों कि तलाश कर दी हैं।
गार्ड ने बताया कि रविवार सुबह वह प्लाजा में नाइट ड्यूटी पर था। सुबह करीब 5 बजे तीन जने आए। सर्दी से बचने के लिए आग जला रखी थी, तीनों ने उससे हाथ तापने की बात कही। हाथ तापते हुए उन्होंने गार्ड से बातों ही बातों में प्लाजा की सुरक्षा, निवास, सैलरी और ड्यूटी के घंटे आदि के बारे में जानकारी ले ली। उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से आए हैं। दो जनों ने पीठ पर बैग थे। गार्ड से बात करने के बाद तीनों प्लाजा से बाहर निकल गए। सड़क किनारे करीब 15 मिनट खड़े रहे। फिर वो वंहा से चले गए।


