90 के दशक की एक्ट्रेस शांतिप्रिया सालों बाद करेंगी बॉलीवुड में वापसी, सरोजनी नायडू की बायोपिक में आएंगी नजर
अक्षय कुमार के साथ 'सौगंध', मिथुन चक्रवर्ती के साथ 'फूल और अंगार' और सनी देओल के साथ 'वीरता' में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शांतिप्रिया बॉलीवुड में कमबैक करने वाली हैं। उन्होंने फिल्मों में अपनी वापसी को लेकर एक इंटरव्यू में बहुत सारी बातें शेयर की हैं। 90 के दशक की चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक शांति अब फ्रीडम फाइटर सरोजनी नायडू की बायोपिक में नजर आएंगी।
16 साल बाद उतरी रैंप पर
शांतिप्रिया ने 16 साल बाद बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक करने को लेकर बात की। उन्होंने बताया, "आखिरी बार मैंने 2006 में रैंप वॉक की थी। इतने सालों बाद फिर से वापस ये करना मजेदार था। डांसर होने की वजह से मैं परफॉर्म करती रहती हूं और लंबे समय के बाद रैंप वॉक करने को लेकर मैं बिलकुल भी नर्वस नहीं थी।"
शो बिज से ब्रेक लेने पर कोई पछतावा नहीं
जब एक्ट्रेस से शो बिज को छोड़ने को लेकर रिग्रेट के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया, "मुझे किसी बात को लेकर कोई पछतावा नहीं है। मैंने मां और पत्नी की जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए ब्रेक लिया था। मुझे लगता है कि मैंने अपनी ड्यूटी पूरी की और वापस उस जगह आ गई, जहां से मैं बिलॉन्ग करती हूं।"
एक्ट्रेस के बेटों ने कहा कमबैक के लिए
शांतिप्रिया कुछ सालों तक टीवी में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वो आज की जनरेशन को देखकर इंस्पायर होती हैं। शांति ने कहा, "आज मैं देखती हूं कि ना केवल शादी के बाद बल्कि मां बनने के बाद भी बहुत ही कम समय में कैमरे पर वापसी कर रही हैं। मुझे खुशी है कि मेरे बेटों ने मुझे एक्टिंग में वापसी के लिए फोर्स किया।"
बायोपिक में नजर आएंगी एक्ट्रेस
एक्ट्रेस फ्रीडम फाइटर सरोजनी नायडू की बायोपिक से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अपने प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जो तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी चार भाषाओं में रिलीज की जाएगी। जून में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और मुझे शूटिंग से पहले बहुत सारी तैयारी करनी है। हमारे पास सरोजनी नायडू के तौर तरीकों को देखने के लिए मुश्किल से ही कोई क्लिप या फुटेज है। मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हूं।


