पोर्न वीडियो केस पोर्न वीडियो बनाने वाली एक्ट्रेस की टीम का दावा- पिछले साल गहना को 4 कार्डियक अरेस्ट आए थे

पोर्न वीडियो केस पोर्न वीडियो बनाने वाली एक्ट्रेस की टीम का दावा- पिछले साल गहना को 4 कार्डियक अरेस्ट आए थे

शनिवार को पोर्न वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार हुईं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की टीम ने एक और स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उनकी हैल्थ से जुड़ा खुलासा किया गया है कि गहना की हालत नाजुक है। पिछले साल गहना को चार कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। टीम ने यह भी कहा कि जब गहना को अरेस्ट किया गया था तो उनका शुगर लेवल 600 था।

हालांकि गहना को 10 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। गहना पर आरोप हैं कि वे स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस को जबरन बोल्ड वीडियो शूट करवाती थीं।

टीम ने कहा गहना क्रिमिनल नहीं
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक गहना की टीम फ्लिन रेमेडियोज ने बयान में दावा किया है- गहना पिछले साल 4 कार्डियक अरेस्ट से जूझ चुकी हैं। वे अस्थमा की मरीज भी हैं। उनकी हालत बेहद खराब है। मुंबई पुलिस को उन्हें मानवता के नाते ट्रीट करना चाहिए। वह क्रिमिनल नहीं है। वह केवल एरॉटिका शूट कर रही थी। उनके काम में पोर्नोग्राफी नहीं है। स्टेट को किसी एक्टर या डायरेक्टर के क्रिएटिव काम में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। वह दूसरों के द्वारा चलाए जा रहे पोर्न रैकेट में इनवॉल्व नहीं है।

डायबिटिक केटोएसिडोसिस से पीड़ित हैं गहना
नवंबर 2019 में करीब एक हफ्ते तक वह वेंटिलेटर पर थी। मौत के बेहद करीब। उनका शुगर लेवल 500 से ऊपर रहता है। जिस दिन उन्हें अरेस्ट किया गया उस दिन भी यह लेवल 600 तक थी। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जानी की जरूरत है। उनके डॉक्टर, प्रणव काबरा ने बताया कि नवंबर 2019 में डायबिटिक केटोएसिडोसिस के लिए उसका इलाज किया गया था। डायबिटिक केटोएसिडोसिस एक घातक स्थिति है और इससे पीड़ित 98 प्रतिशत रोगियों की मौत हो जाती है।