अस्सी फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर नीचे कूद गया युवक
गंगापुर सिटी: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में आत्महत्या का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी के बड़ी उदेई गांव में बहन के घर आए युवक ने पानी की टंकी से कूदकर जान दे दी। युवक के सुसाइड करने से पहले गांव के लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी।
पुलिस के मुताबिक सुसाइड करने वाले का नाम रामचरण है, वह गांव में बनी 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया था। उसके टंकी पर चढ़ने के बाद गांव लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने रामचरण को टंकी से नीचे उतरने को कहा, लेकिन पहले उसने गांव में चंबल का पानी लाने की बात कही और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए टंकी से कूद गया।
गंगा मंदिर के पास बोलेरो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान (यह भी पढ़ें)
नीचे गिरकर वह अचेत हो गया। अचेतावस्था में उसे पुलिस की गाड़ी से ही अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। रामचरण जांगिड़ का पुत्र सुनील दोपहर बाद गंगापुर पहुंचा। सुनील ने बताया कि उसके पिता कई साल से मानसिक अवसाद में थे और उनका 4-5 साल से उपचार चल रहा था। गांव में भी एक बार उन्होंने सांप पकड़ लिया था। वो कभी-कभी लोगों को गाली भी दे देते थे और किसी को थप्पड भी मार देते थे।
मेहनती चींटी+ अनुशासन + बुद्धिमता= उत्कृष्ट आवास (यह भी पढ़ें)
सुनील ने बताया कि गांव में उसने परचूनी की दुकान खोल रखी है। कभी पिता तो कभी वह खुद दुकान पर बैठता है। इसी से घर का खर्चा चलता है। मृतक की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। दोनों बेटियां 19 व 22 साल की हैं। मृतक के बेटे सुनील ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है, उसके पिता बेटियों का रिश्ता देखने के लिए तीन दिन पहले गांव से निकले थे। दो दिन कहीं और गए, गुरुवार रात बड़ी उदेई में अपनी बहन के यहां पहुंचे थे।


