कोरोना को लेकर नीट और जेईई टालने के लिए दिए धरने में कांग्रेसी ही सोशल डिस्टेंसिंग भूले
जयपुर: जेईई और नीट परीक्षा कराए जाने के विरोध में शुक्रवार को जेएलएन मार्ग स्थित एमएनआईटी के बाहर कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। धरने में कांग्रेस के नेता सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रख पाए और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती रही। फोटो खिंचवाने के चक्कर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मिलकर बैठे रहे, जबकि धरना स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए काफी जगह मौजूद थी।
गंगा मंदिर के पास बोलेरो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान (यह भी पढ़ें)
उधर, मुख्य सचेतक महेश जोशी कार्यकर्ताओं से बार बार डिस्टेंस की पालना करने की बात कहते रहे। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह भी शहर कांग्रेस के नेताओं को नसीहत देते रहे कि भविष्य में धरने प्रदर्शनों में कम से कम लोगों को लाया जाए।
मेहनती चींटी+ अनुशासन + बुद्धिमता= उत्कृष्ट आवास (यह भी पढ़ें)
धरने में सचिन पायलट, मुख्य सचेतक महेश जोशी, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, विधायक अमीन कागजी, पूर्व सांसद अश्क अली टाक, करण सिंह यादव, अर्चना शर्मा, ज्योति खंडेलवाल, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष खानुखान बुधवाली सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। स्वास्थ्य कारणों से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा धरने में शामिल नहीं हो सके। डोटासरा ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि स्वास्थ्य कारणों से दो दिन किसी से नहीं मिल पाऊंगा।


