मेडिकल व्यवसायी की कटर से गला काट हत्या
पाली/सोजत: के मुख्य बाजार में शुक्रवार दोपहर 2.45 बजे दुकान खाली करने को लेकर चल रहे विवाद में बाप-बेटे तथा अन्य लोगों ने मिलकर मेडिकल व्यवसायी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतक को पहले अपनी दुकान में बुलाया। इसके बाद हैंड कटर (ग्लेंडर मशीन) से उसके गले को चीरकर मार डाला।
अस्सी फीट ऊंची टंकी पर चढ़कर नीचे कूद गया युवक (यह भी पढ़ें)
मृतक ने बचने के लिए काफी संघर्ष भी किया, जिससे उसके हाथ-नाक समेत शरीर के कई हिस्से भी कटर से कट गए। घटना को अंजाम देने के बाद अपनी दुकान में ही शव को पटककर आरोपी फरार हो गए। मुख्य बाजार में सरेआम हुई इस वारदात से शहर में सनसनी फैल गई।
इधर, आरोपियाें को पकड़ने की मांग पर परिजनों ने शव लेने से इनकार करते हुए समाजबंधुओं के साथ अस्पताल में पड़ाव डाल दिया। सीरवी समाज के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले को देखते हुए शहर में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। एएसपी डॉ. तेजपालसिंह भी सोजत पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत 4 लाेगाें को हिरासत में लिया है।
गंगा मंदिर के पास बोलेरो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान (यह भी पढ़ें)
जानकारी के अनुसार सोजत में मामावास निवासी कानाराम सीरवी की मेडिकल दुकानें हैं। उसने कुछ समय पूर्व ही मुख्य बाजार में झरोखा वाली हवेली को खरीदा है। वहां पर कॉम्पलेक्स का निर्माण करवा रहा है। हवेली परिसर में अन्य दुकानें तो उसने आपसी रजामंदी से खाली करवा दी, मगर सोजत के ही इलेक्ट्रिक व्यापारी मोहनलाल माली दुकान खाली नहीं कर रहा था।
मेहनती चींटी+ अनुशासन + बुद्धिमता= उत्कृष्ट आवास (यह भी पढ़ें)
इसको लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दुकान खाली कराने के लिए नोटिस भी दिया गया था। शुक्रवार को कानाराम सीरवी अपनी मेहता मार्केट वाली मेडिकल दुकान पर बैठा था। इस दौरान मोहनलाल माली ने अपनी दुकान सोराल इलेक्ट्रिक में काम करने वाले मुनीम चंपालाल को भेजकर कानाराम काे अपनी दुकान पर बुलाया।
यहां आपस में बात करते वक्त कानाराम और मोहनलाल में कहासुनी हो गई। आरोप है कि मोहनलाल, उसके पुत्र सेंटू उर्फ हिमांशु, दिपांशु, चंपालाल, रवि, भाजपा का पूर्व पार्षद राजेश तंवर तथा किशनलाल ने मिलकर उसके साथ हाथापाई करना शुरू कर दिया। बाद में पत्थर, लकड़ी समेत अन्य भारी सामान काटने वाले हैंड कटर से उसका गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी शव को मौके पर ही पटककर मोटरसाइकिलों पर बैठकर वहां से फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


