सरपंच पद का चुनाव हारने पर प्रत्याशी के परिजन ने कुएं में कूदकर दी जान
पंचायत समिति सैंपऊ क्षेत्र में चुनाव के अवसाद में आने से एक व्यक्ति के द्वारा कुएं में कूदकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत जारौली सरपंच प्रत्याशी रीना देवी के परिजन राजवीर ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची सैंपऊ पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को कूएं से बाहर निकाला और सीएचसी सैंपऊ मोर्चरी पर पोस्टमार्टम प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । मृतक के छोटे भाई नीरज ने बताया कि ग्राम पंचायत का चुनाव परिणाम आना बाकी था जिसको लेकर सुबह के समय वह घर के बाहर चौपाल पर बैठकर कुछ लोग मतदान को लेकर चर्चा कर रहे थे । कुछ समय बाद ही उसका भाई राजवीर ने खेतों पर बने कूएं में कूदकर आत्महत्या कर ली ।
बताया जाता है कि चुनाव को लेकर वह अवसाद में था। सैंपऊ थाने के एएसआई बाबूलाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से मृतक राजवीर पुत्र पदमसिंह कुशवाह निवासी नया नगला थाना सैंपऊ के शव को कूंए से बाहर निकलवाया ।
साथ ही उन्होंने बताया कि जारौली ग्राम पंचायत से सरपंच पद के लिए राजवीर के घर की एक महिला चुनाव मैदान में थी जहां मतदान के बाद ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण चुनाव परिणाम आना अभी बाकी था। चुनाव के अवसाद को लेकर राजवीर ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है।


