अलवर : दोस्त की बुजुर्ग मां से 21 साल के युवक ने किया रेप

अलवर : दोस्त की बुजुर्ग मां से 21 साल के युवक ने किया रेप

अलवर: 21 साल का एक युवक अपने दोस्त की वृद्ध विधवा मां से रेप कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला सामने आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पोर्न वीडियो देखने का आदी बताया है। आरोपी पॉर्न वीडियो देख देखकर खराब हुई मानसिकता के चलते उसने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। शाहजहांपुर थानाधिकारी सुनील जांगिड़ ने बताया कि विकास जाट उर्फ नेवला ने अपने दोस्त की विधवा 60 वर्षीय मां से रेप की वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद आरोपी विकास ने मामले को दबाने के लिये पीड़िता को जान से मारने का भी प्रयास किया गया। इससे वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी बाद में महिला को कमरे में बंद कर वहां से भाग छूटा। उसके बाद पीड़िता के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़िता को शाहजहांपुर लाकर अस्पताल में भर्ती कराया।