राजस्थान: 31 दिसंबर तक कई जिलों में लगाया रात्रि कर्फ्यू स्कूल -कॉलेज भी बंद रहेंगे
जयपुर: कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण राजस्थान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत 01 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और गंगानगर की शहरी सीमा के भीतर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है। 31 दिसम्बर 2020 तक कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक गतिविधियों को ही अनुमति दी जाएगी। इस उद्देश्य के लिए गठित निगरानी टीमों द्वारा घर-घर गहन निगरानी की जाएगी। राजस्थान में छात्रों के लिए स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक और कोचिंग संस्थान 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे। इस दौरान सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, खेल, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी।


