सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम -2021
जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कहा कि कक्षा 10 वी और कक्षा 12 वी के लिये होने वाली बोर्ड परीक्षाएं जरूर होंगी और इनके लिये कार्यक्रम जल्द घोषित किये जाने की उम्मीद है। सीबीएसई इसके लिये योजना बना रहा है और जल्द ही इस बात का खुलासा किया जाएगा कि परीक्षा का मूल्यांकन कैसे किया जाएगा।
सीबीएसई के सचिव ने ये जानकारी दी है। उन्होंने हालांकि इस पर टिप्पणी नहीं की कि क्या परीक्षा समान प्रारूप में और तय कार्यक्रम के अनुसार फरवरी-मार्च में आयोजित की जाएगी अथवा इसे स्थगित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विभिन्न संगठनों की ओर से कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने या स्थगित किये जाने की मांग के बीच त्रिपाठी का यह बयान आया है।


