भारत के पास तीनों प्रारूपों में आस्ट्रेलिया को हराने का अच्छा मौका : लक्ष्मण
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम के पास तीनों प्रारूपों में आस्ट्रेलिया को हराने का बहुत अच्छा मौका है। भारतीय टीम 27 नवंबर को सिडनी में पहले वनडे मैच से आस्ट्रेलिया में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत ने पिछली बार जब आस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो उसने 12 प्रयासों के बाद 71 साल बाद आस्ट्रेलिया की धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जीती थी।
लक्ष्मण ने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत के पास तीनों प्रारूपों में सीरीज जीतने का अच्छा मौका है। जिस तरह से दौरे कार्यक्रम की योजना बनाई गई है, वह अच्छा है। यह भारत के पक्ष में है। यह भारत के पक्ष में काम करता है। यही वजह है कि हम 27 नवंबर से सीमित ओवरों की सीरीज (तीन वनडे और तीन टी 20) के साथ इसकी शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि IPL 2020 का इस सीरीज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।


