डीग अस्पताल में प्रसूताओ से मिठाई के नाम पर अवैध वसूली के मामले में सीएमएचओ डॉ कप्तान सिंह ने किया औचक निरीक्षण
डीग-खबर, 3 सितंबर:- संवाददाता मुकेश जांगिड़
कस्बे के राजकीय रैफरल चिकित्सालय में प्रसूताओं से बच्चे के जन्म पर मिठाई के नाम पर की जा रही अवैध वसूली की जाँच के मामले में जिला मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कप्तान सिंह डीग चिकित्सालय पहुँचे जहाँ उनके अकस्मात पहुँचने पर चिकित्सकों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । इस दौरान सीएमएचओ कप्तान सिंह ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उक्त मामले में स्टाफ , नर्स व चिकित्सकों से जानकारी ली । वहीं सीएमएचओ डॉ. कप्तान सिंह ने बताया कि विगत दो दिन पूर्व प्रसूताओं से लेबर रूम में अवैध वसूली का मामला सामने आया है जिसके सन्दर्भ में बीसीएमओ सहित चिकित्सा प्रभारी , स्टाफ व लेबर रूम प्रभारी से उक्त मामले में जानकारी ली जा रही है । उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं से अवैध वसूली का मामला सही पाया गया तो संलिप्त दोषियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी । इसके साथ ही सीएमएचओ डॉ. कप्तान सिंह ने अस्पताल परिसर में गंदगी को देखकर नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
Mukesh jangid 

