डीग सब्जी मंडी में कीचड़ होने से आमजन परेशान आए दिन लोग होते हैं चोटिल
प्रशासन की अनदेखी के चलते कस्बे की सब्जी मंडी में जमा कीचड़ व गंदगी से लोगों को हो रही है भारी परेशानी,डीग के मेला मैदान में स्थित सब्जी मंडी का है मामला l
खबर डीग भरतपुर संवाददाता मुकेश जांगिड़
डीग- कस्बे के मेला मैदान में स्थित सब्जी मंडी में भारी कीचड़ व गंदगी के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन स्थानीय प्रशासन आंखें बंद किए हुए बैठा है। बरसात के मौसम में सब्जी मंडी से सब्जी लेना एक जंग जीतने के समान है। भारी कीचड़ के होने की वजह से लोग सब्जी सहित गिरकर चोटिल हो रहे हैं साथ ही आवारा गायों व सूअरों की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार तो सूअर और गाय लोगों को थेलों से सब्जी को निकाल कर जमीन पर गिरा देती है जिसके चलते लोगों को आर्थिक नुकसान होने के साथ चोटिल भी होना पड़ता है।
कस्बा के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि व सब्जी विक्रेता नवल का कहना है कि मंडी के अंदर कुछ हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र का होने के साथ कृषि उपज मंडी के अधिकार क्षेत्र में आता है। मंडी समिति ने एक कर्मचारी मंडी के अंदर सफाई व्यवस्था के लिए लगा रखा है जो कि अपर्याप्त है वही नगर पालिका के सफाई कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से नहीं निभा पा रहे हैं। जिसके चलते मंडी में गंदगी का साम्राज्य होने के साथ आवारा पशुओं से भी लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है साथ ही बारिश के मौसम में तो सब्जी विक्रेताओ के साथ आम आदमी को भी भारी परेशानी पडती है।
Mukesh jangid 

