एक जनवरी से टोल प्लाजा पर बंद हो होगी कैशलेन,अब फास्टैग अनिवार्य

एक जनवरी से टोल प्लाजा पर बंद हो होगी कैशलेन,अब फास्टैग अनिवार्य

जयपुर: अगर आपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो लगवा लें। जनवरी से सभी नेशनल हाईवे पर कैशलेन को बंद कर दिया जाएगा। वाहन सिर्फ फास्टैग लेन से ही निकलेंगे। दरअसल, नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) सभी टोल प्लाजा पर नकदी लेन-देन बंद करने जा रहा है। इसलिए सभी चार पहिया वाहनों में 31 दिसंबर तक फास्टैग लगाने की बात कही जा रही है।

इसी के तहत जयपुर रीजन (प्रदेश के सभी हाइवे शामिल) में आगरा, सीकर, अजमेर, टोंक और दिल्ली हाइवे स्थिति करीब आधा दर्जन टोल प्लाजा को कैशलैस करने की तैयारी शुरू कर दी है। हाइवे पर लगभग 80 फीसदी लेन पर फास्टैग का उपयोग किया जा रहा है। एक लेन को कैश के लिए छोड़ रखा है।