कोरोना का हमला: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के कुछ सदस्य और होटल के कर्मचारी संक्रमित होने से वनडे सीरीज रद्द
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज रद्द कर दी गई है। वजह है कोविड-19 मामले पाए जाने पर। केपटाउन के होटल में ये दोनों टीमें रुकी हुई थी जिससे दोनों टीमों में कुछ सदस्य संक्रमित हैं और होटल स्टाफ के दो सदस्य भी इस बीमारी की चपेट में आ गए है
सीरीज रद्द करने का फैसला इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (CSA) ने मिलकर किया। दोनों बोर्ड ने बयान जारी कर कहा, दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया।
ईसीबी ने अपनी टीम के उन दो सदस्यों की स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, जिन्हें सप्ताहांत में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था। इन दोनों टीमों के बीच इससे पहले तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी, जिसे इंग्लैंड ने 3-0 से जीता था।


