बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है
बाजरा
भारत में सर्दी के मौसम में खाया जाने वाला अनाज है "बाजरा"... पर इसकी उपयोगिता हम भूल चुके है,यदि आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ ले तो निश्चित ही 10 किलो बाजरा पीसवा ही लेंगे ......सर्दी की मौसम में इसकी रोटी सुबह व शाम को या खिचड़ी जरुर खानी चाहिये बाजरा गर्मी के साथ साथ हमारी हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है ..... ग्रामीण इलाकों में आज भी बाजरा से बनी रोटी ओर #चूरमा लड्डू को ठंड में बहुत पसंद किया जाता है........।
बाजरा में मैग्नीशियम, कैल्शियम,मैग्नीज, ट्रिप्टोफेन,फास्फोरस, फाइबर (रेशा),विटामिन—बी, एण्टीआक्सीडेण्ट आदि भरपूर मात्रा मे पाये जाते है......
कुपोषण का
होगा खात्मा: बाजरे में पौष्टिक पदार्थ- जैसे प्रोटीन, आयरन, जिंक आदि अधिक मात्रा में होते हैं इन
पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के कारण ये फसल कुपोषण से लडऩे में समक्ष है। इसी कारण वर्तमान में दुनियाभर में बाजरा और बाजरा उत्पादों की मांग लगातार बढ़ती जा रही है।
बाजरा के पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए उत्तम: बाजरे में मुख्य रूप से 12.8 प्रतिशत प्रोटीन, 4.8 ग्राम वसा, 2.3 ग्राम रेशे, 67 ग्राम कार्बोहाइड्रेट एवं खनिज तत्व जैसे कैल्शियम-16 मिली ग्राम, लौह-6 मिली ग्राम, मैग्नीशियम-228 मिली ग्राम, फॉस्फोरस-570 मिली ग्राम, सोडियम-10 मिली ग्राम, जिंक 3.4 मिली ग्राम, पोटैशियम 390 मिली ग्राम व कॉपर-1.5 मिली ग्राम पाया जाता है। इसमें गेहूं एवं चावल से अधिक आवश्यक एमिनो अम्ल पाए जाते हैं। बाजरे के दानों का सेवन सूजन रोधी, उच्च रक्तचाप रोधी, कैंसर रोधी होता है एवं इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट यौगिक हृदयाघात के जोखिम एवं आंत्र के सूजन को कम करने में मदद करते हैं
बाजरा खाने से एनर्जी मिलती है.....ये ऊर्जा एक बहुत अच्छा स्त्रोत है इसके अलावा अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं...... तो भी बाजरा खाना आपके लिए फायदेमंद होगा.........
बाजरा #कोलस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है...... जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है........ इसके अलावा ये मैग्नीशियम और पोटैशियम का भी अच्छा स्त्रोत है जो #ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार है.....
बाजरे में भरपूर मात्रा में फाइबर्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में सहायक हैं. बाजरा खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है.........कई अध्ययनों में कहा गया है कि बाजरा #कैंसर से बचाव में सहायक है. .....पर ये न केवल कैंसर से बचाव में सहायक है बल्कि इसके नियमित सेवन से डायबिटीज का खतरा भी कम हो जाता है....... डायबिटीज के मरीजों को इसके नियमित सेवन की सलाह दी जाती है........बाजरे की रोटी खाने वालों को हड्डियों में कैल्शियम की कमी से पैदा होने वाले रोग #आस्टियोपोरोसिस और खून की कमी यानी एनीमिया नहीं होता है.....बाजरे में भरपूर कैल्शियम होता है जो कि #हड्डियों के लिए रामबाण औषधि है.....आयरन भी बाजरे में इतना अधिक होता है कि खून की कमी से होने वाले रोग नहीं हो सकते.......गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम और आयरन की जगह बाजरे की रोटी और खिचड़ी दी जाये तो इससे उनके बच्चों को जन्म से लेकर पांच साल की उम्र तक कैल्शियम और #आयरन की कमी से होने वाले रोग नहीं होते ......इतना ही नहीं बाजरे का सेवन करने वाली महिलाओं में प्रसव में असामान्य पीड़ा के मामले भी न के बराबर पाए गए........
#गर्भवती महिलाओं को कैल्शियम की गोलियां खाने की जगह रोज बाजरे की दो रोटी खानी चाहिए......
बाजरे की रोटी का स्वाद जितना अच्छा होता है, उससे अधिक उसमें गुण भी होते हैं.... बाजरा खा कर अपने शरीर को स्वास्थ्य लाभ पहुचाये...।
आपके पास बाजरा से जुड़ी कुछ यादें,अनुभव और जानकारी हो तो अवश्य साझा करें..।


