एजुकेशन:पहली से आठवीं के बच्चों के सिलेबस में होगी कटौती बिना परीक्षा कोई नहीं होगा पास

एजुकेशन:पहली से आठवीं के बच्चों के सिलेबस में होगी कटौती बिना परीक्षा कोई नहीं होगा पास

राजस्थान में घर बैठे बच्चों को पढ़ाने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पहली से आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के लिए राहत खबर है। कोरोना की वजह से 15 मार्च से राज्य के सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद है। बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही चल रही है। उधर राज्य सरकार ने 10वीं और 12वीं के सिलेबस में 40% की कटौती की है। इसी तर्ज पर पहली से आठवीं में पढ़ने वाले बच्चों का सिलेबस 50 फीसदी करने की तैयारी कर ली है। वही पासिंग मार्क्स को भी घटाने की तैयारी चल रही है। हालांकि पहली से आठवीं के सभी बच्चों को परीक्षा देनी होगी बिना परीक्षा किसी को भी उत्तीर्ण घोषित नहीं किया जाएगा।

वर्क बुक भरनी होगी बच्चों को

राज्य में अभी स्कूलों में पहली से 8वीं तक के बच्चों को एक वर्कबुक दी जा रही है। इस वर्क बुक में बच्चे घर पर ही पढ़ाई करेंगे और वर्क बुक भरकर स्कूल में जमा कराएगे। इस वर्क बुक को स्कूल में शिक्षक चैक करेंगे। इसके बाद बच्चों की तय समय पर परीक्षा ली जाएगी।