राजस्थान: मानसून अगले एक माह तक सक्रिय रहेगा

राजस्थान: मानसून अगले एक माह तक सक्रिय रहेगा, मुख्यमंत्री गहलोत ने कलेक्टर्स को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए

Aug 18, 2020 - 07:12
Aug 18, 2020 - 07:21
राजस्थान: मानसून अगले एक माह तक सक्रिय रहेगा

राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देर रात अपने निवास पर मानसून की वर्तमान स्थिति और बाढ़ नियंत्रण के लिए तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मानसून को देखते हुए अत्यधिक वर्षा और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां रखी जाएं। उन्होंने जयपुर, कोटा, अजमेर में विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला कलेक्टर्स को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयारी रखने को कहा। गहलोत ने आंध्र प्रदेश की तर्ज पर कैचमेंट एरिया में छोटे-छोटे बांध बनाने की संभावनाएं तलाशने के निर्देश दिए।

राजस्थान की अन्य खबरें पढें————